He Raja Ram Teri Aarti Utaru Lyrics In Hindi

हम आपके लिए लाये है, भगवान श्री रामचंद्र जी की मनमोहक आरती। क्योंकि जब भी हम भगवान राम की  पूजा-अर्चना करते है, तो पूजा के बाद भगवान की आरती करनी होती है।  तो बहुत से लोगों को राम जी की आरती ही नहीं आती है। वो उसकी जगह भगवान विष्णु की आरती “ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे” गाते है।  यद्यपि अखिललोक ब्रह्मांड नायक परात्पर पारब्रह्म श्रीमन नारायण भगवान विष्णु ही अयोध्यापति श्री राम है। इसलिए राम जी की स्तुति करने के लिए, भगवान विष्णु की आरती गयी जा सकती है। लेकिन कई भक्त राम जी की आरती को भी सीखना चाहते है। तो उनके लिए हम एक बहुत ही सुन्दर श्री राम आरती नीचे इसी पेज पर बता रहे है। 

हे राजाराम तेरी आरती उतारूँ,
आरती उतारूँ, प्यारे तुमको मनाऊँ। 
अवधबिहारी तेरी आरती उतारूँ,
हे राजाराम तेरी आरती उतारूँ ॥1॥

कनक सिंहासन राजत जोरी,
दशरथ नंदन जनककिशोरी ।
युगल छवि को सदा निहारूँ,
हे राजाराम तेरी आरती उतारूं ॥2॥

वामभाग शोभित जगजननी,
चरण बिराजत है सुत अंजनी।
उन चरणों को सदा पखारूँ,
हे राजाराम तेरी आरती उतारूँ ॥3॥

◙ सभी तरह की पूजा, यज्ञ, हवन आदि करवायें

आरती हनुमत के मन भाये,
राम कथा नित शिव जी गाये।
राम कथा हृदय में उतारूँ,
हे राजाराम तेरी आरती उतारूँ ॥4॥

चरणों से निकली है गंगा प्यारी,
वंदन करती दुनिया सारी।
उन चरणों में शीश नवाऊँ,
हे राजाराम तेरी आरती उतारूँ ॥5॥

हे राजाराम तेरी आरती उतारूँ,
आरती उतारूँ, प्यारे तुमको मनाऊँ।
अवधबिहारी तेरी आरती उतारूँ,
हे राजाराम तेरी आरती उतारूँ ॥6॥

साथ में दी गयी YouTube Video में यह आरती Diwakar Dwivedi द्वारा गयी गई है। इसमें म्यूजिक दिया है Himanshu Kumar Deepak ने, निर्देशन किया है S.K. Singh ने और इसका GoBindas Entertainment Pvt Ltd कंपनी द्वारा निर्माण किया गया है। यह भजन सं 2019 में दिवाकर द्विवेदी ने रिकॉर्ड किया था। तब से अब तक यूट्यूब पर लाखों लोग इस आरती का आनंद ले चुके है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top